📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › उत्तर प्रदेश › खबर
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से किया आग्रह - The Hindi Pioneer

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से किया आग्रह - The Hindi Pioneer

भारत माता की जय के साथ लें विकसित भारत का संकल्प : पीएम मोदी

एजेंसी। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को सम्मान, गर्व और गौरव के साथ मनाने तथा विकसित भारत का संकल्प लेने का आग्रह किया। मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में यह बात कही और एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसद और कई केंद्रीय मंत्री तिरंगा लहराकर तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, आइए, हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें। हम एक विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हम हर घर पर तिरंगा फहराएं। भारत माता की जय, वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम। इससे पहले, संसद भवन परिसर में राजग संसदीय दल की बैठक के आयोजन स्थल जीएमसी बालयोगी सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवेश करने पर सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी तिरंगा लहराया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजग के घटक दलों के नेताओं में जद(एस) के एचडी कुमारस्वामी, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के किंजरापु राम मोहन नायडू, आरपीआई (ए) के रामदास आठवले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा और एनसीपीआई की शताब्दी रॉय सहित अन्य मंत्री भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल शक्ति मंत्रालय के विभिन्न कार्यों पर एक प्रस्तुति भी दी। संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाती है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और 13 अगस्त को संपन्न होगा

संसद परिसर में पीएम मोदी का वंदे मातरम से स्वागत

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर राजग सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित इस मंगल मिलन बैठक में केंद्रीय मंत्रियों, राजग नेताओं और गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। बैठक में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल शक्ति मंत्रालय के विभिन्न कार्यों पर एक प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री के सभागार में पहुंचते ही मंत्रियों और सांसदों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए उनका अभिनंदन किया तथा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजग के घटक दलों के नेताओं में जद(एस) के एचडी कुमारस्वामी, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के किंजरापु राम मोहन नायडू, आरपीआई (ए) के रामदास आठवले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा और एनसीपीआई की शताब्दी रॉय सहित अन्य मंत्री भी बैठक में मौजूद रहे। संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाती है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और 13 अगस्त को संपन्न होगा। बैठक के तुरंत बाद, राजग सांसदों ने संसद के ‘मकर द्वार’ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां उनका आमना-सामना विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों से हुआ, जो विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। एक ओर, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई और देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में चर्चा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित तौर पर भागने का विरोध करते हुए नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों के सांसद अयोध्या के राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी पर संसद में चर्चा और प्रश्नपत्र लीक को लेकर दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे थे

शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!