📅 मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › भारत › खबर
भारत

मारपीट में घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मारपीट में घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

चार दिन पूर्व जिला अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता ने पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी तहरीर

पायनियर संवाददाता। जहानाबाद, पीलीभीत

जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई विवाहिता के परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता की मौत के बाद पिता ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बरेली जिले के थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम आम डंडा निवासी रहीश अहमद पुत्र नजीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री नेहा की शादी करीब दो वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चक कटैया निवासी इमरान पुत्र मुनीर अहमद के साथ हुई थी

तहरीर के मुताबिक दंपती की करीब दस माह की पुत्री भी है। आरोप है कि जून माह में ससुराल पक्ष द्वारा नेहा के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत जहानाबाद थाने में की गई थी। बाद में संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से 25 जून 2026 को समझौता हुआ था। आरोप है कि समझौते में ससुराल पक्ष ने भविष्य में नेहा को प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया था। मृतका के पिता का आरोप है कि 4 अगस्त को नेहा के साथ दोबारा मारपीट की गई, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गई विवाहिता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी शहाना अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय नेहा की हालत गंभीर थी

तहरीर के अनुसार 8 अगस्त को उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि नेहा के पति इमरान, ससुर मुनीर अहमद, नंद तसन्नुम, सास अनीसा बेग़म समेत अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मौत की सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को ग्राम चक कटैया ले गए। मृतका के पिता ने पुलिस से घटना की तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा

शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!