परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।
मामले में कार्रवाई करते हुए तालबेहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी की तलाश शुरू की। जानकारी मिली कि आरोपी पवा के जंगल में छिपा है। कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा ने टीम के साथ घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
