पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित का पूर्व ड्राइवर करन ही लूटकांड का मास्टरमाइंड था। आरोप है कि करन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रेकी की और इसके बाद चांदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.25 किलो लूटी गई चांदी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार, दो अवैध 315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
