📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › भारत › खबर
भारत

बुलंदशहर में पूर्व विधायक पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बुलंदशहर में पूर्व विधायक पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
बुलंदशहर। शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने अपने पति और पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अर्चना पांडा का आरोप है कि वह अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान श्रीभगवान शर्मा वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दरवाजा खोलने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया और उनके साथ अभद्रता की गई।

शिकायत के मुताबिक, महिला के जमीन पर गिरने के बाद उनके बाल खींचकर मारपीट की गई। इसी दौरान घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगा। पीड़िता का दावा है कि वीडियो बनता देखकर आरोपी वहां से पीछे हट गया, जिसके बाद वह घर से निकलकर सड़क पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी।

कांग्रेस नेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में खुद और अपने बच्चे को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अदालत में चल रहे मामलों को वह वापस नहीं लेंगी।

मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!