कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानो का प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है | किसान अपनी ज़िद पर पूरी तरह टिके हुए है |वही दूसरी ओर अन्नदाताओ का अंदोलन आज 43 वे दिन में प्रवेश कर चूका है | दिल्ली की सीमाओं पर तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है | सरकार पर दबाव बढ़ने के लिए किसान संगठन के 40 किसान आज ट्रैक्टर रैली निकाल कर दिल्ली घेरने की तैयारी में है | आज हजारों किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। उनका कहना है कि ये गणतंत्र दिवस की रिहर्सल है। किसानों के इस मार्च को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं आज भी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे किसानो का हौसला एवं उनके आंदोलन को सफल बनाने के लिए केजीपी-केएमपी के पास तीन हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान एकत्रित हुए| जिसके बाद यहां से किसानों का मार्च शुरू हो चुका है| पंजाब एवं हरियाणा के लाखो किसान ट्रैक्टर लेके गोलचक्र से निकल चुके है |
गुरुग्राम पर भी हो रहा धरना प्रदर्शन |
गुरुग्राम में धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया है और धरनास्थल पर करीब एक दर्जन ट्रैक्टर खड़े हैं जो आगे जाने का इंतजार कर रहे हैं।
नौवीं दौर की बातचीत से पहले किसानों ने यूपी गेट से ट्रैक्टर मार्च निकाला|
किसानो एवं सरकार की नौवे दौर की बातचीत से पहले किसानो ने यूपी गेट से ट्रैक्टर मार्च निकाला है | वही ट्रैक्टर मार्च में कई किसानो ने अपनी गाड़ियों से भी शिरकत की है | मार्च में 119 ट्रैक्टर, 15 कार और एक बाइक से करीब 500 किसान शामिल हुए हैं। किसानों का ट्रैक्टर मार्च दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से इंदिरापुरम गौर एवेन्यू कट, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी हिंडन नहर पुल होते हुए विजयनगर को पार करते हुए डासना की तरफ को बढ़ेगा |
शांति पूर्ण होगा किसानो का अंदोलन |
किसानो का बोलना है की वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से अपना ये आंदोलन करेंगे | केएमपी से किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर टिकरी बॉर्डर जाएंगे ओर टिकरी बॉर्डर से किसानों का मार्च कुंडली तक आएगा।
प्रशासन की तरफ से भी है पूरा इंतजाम|
जिला गाजियाबाद के एडीएम (सिटी), शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसान मार्च के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यहां की गाड़ियां नोएडा जाकर वहां से गाजीपुर बॉर्डर वापस आएंगी। हमारी तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। हम सभी चीजों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और हम लगातार इनके संपर्क में है।