पुरे देश भर में बलात्कार की घटनाये बढ़ती ही जा रही है | प्रशासन सख्ती तो दिखा रही है| किन्तु फिर भी इस तरह की घटनाओ पर लगाम नहीं लग पा रहा | जहा एक तरफ एक निर्भया को इंसाफ मिलता नहीं है तो दूसरी निर्भया की घटना सामने आ जाती है |
बदायूं में अधेड़ उम्र की महिला के साथ हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस मामले के शुरूआती दौर में पुलिस का रवैया भी निंदनीय है। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंचीं।
पहले एसएसपी के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली, उसके बाद पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ हैं। हमें विश्वास है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मालूम हो कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदायूं दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने के बाद तुरंत इसका संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को ही आयोग की एक सदस्य के बदायूं जाने के बारे में जानकारी दी थी। आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी देखेंगी कि महिला से गैंगरेप के मामले में कार्रवाई ठीक से हुई है या नहीं। अगर हुई है तो कितनी़?