ब्रिटेन में जब से कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया है | भारत समेत कई देशो में जैसे खलबली सी मच गयी थी | जिसको लेके सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दी थी | तो वही ब्रिटेन से भारत लौटे कुछ यात्रिय कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए | जिनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है | जिसको देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी जहाजों पर 7 जनवरी तक रोक लगा दी है | नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन|
ब्रिटेन से लौटे 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे।
देश की राजधानी में कोरोना के, नए स्ट्रेन का सबसे अधिक खतरा |
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा देश की राजधानी दिल्ली पर इस वक्त सबसे अधिक रहा है |
कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। दिल्ली की एनसीडीसी लैब में 14 में से आठ नमूने नए स्ट्रेन के मिले हैं। वहीं बंगलूरू की निमहंस लैब में इसके संक्रमितों की संख्या सात है। कोलकाता और पुणे की लैब में कोरोना के नए रूप के एक-एक मामले मिले हैं। सीसीएमबी हैदराबाद में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।