भारत शुरू से ही त्योहारों एवं परम्पराओ का देश रहा है | एक ही त्योहार को लोग यहाँ अलग अलग जगहों पर कुछ अलग और विशेष तरह से मनाते है | तो तो वही आज मकर संक्रांति के दिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी भारतवासियो को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुभकामनाये दी गयी |प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के साथ ही पोंगल की भी शुभकामनाये दी |
प्रधानमंत्री द्वारा पोंगल और मकरसंक्रांति की शुभकामनाये दी गयी |
तो वही प्रधानमंत्री मोदी ने संक्रांति शुभकामनाये देते हुए लिखा की ‘देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।’ पोंगल की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।’