नए किसान बिल को लेके लगातार 15 दिन किसानो का प्रदर्शन जारी हैं | दिल्ली की सड़को पर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे| वही किसान और सरकार के बिच कई दफा बातचीत भी हुयी | जिसेक बावजूद भी कोई निर्णय नहीं सामने आया हैं | तो वही गुस्साए किसानो ने अपना आंदोलन तेज करने की बात कही |केंद्र सरकार द्वारा किसानो को 19 पेज का प्रस्ताव दिया गया था | जिसको किसानो द्वारा ख़ारिज कर दिया गया है | यहा तक की प्रदर्शन कर रहे किसान सरकार की आगे की बातचीत में भी शामिल नहीं होगे | तो वही किसानो ने आगे अपना प्रदर्शन तेज करने की बात सामने राखी हैं| किसानो ने 12 दिसम्बर को सभी टोल प्लाजा पर फ्री की पर्ची बाटने का ऐलान किया है | साथ ही साथ 14 दिसंबर को किसान सारे जिले में धरना देंगे| इसके साथ प्रदर्शन को और तेज करेंगे
मनजीत सिंह ने समर्थन देने के लिए किया अपील |
इसके साथ ही किसान संगठन के नेता मंजीत सिंह ने दिल्ली के लोगो ,से से उनका समर्थन करने की अपील की है | मंजीत सिंह का कहना है की सरकार उनके प्रदर्शन को कमजोर करना चाहती है | उन्होंने दिल्ली की जनता से निवेदन किया की वे उनका समर्थन करे | इसके साथ उन्होंने किसानो से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा किसान आकर आंदोलन में समर्थन शामिल होकर उनका समर्थन करे |