Cricket : आप लोग जानते हैं कि आज आईपीएल(IPL 2020) की नीलामी होने वाली है और आज हम इस आर्टिकल में आईपीएल की सभी टीमों के कप्तान और उपकप्तान के बारे में जानेंगे जो अभी तक बनाए गए हालांकि इसमें नीलामी के बाद बदलाव हो सकता है। लेकिन इसकी कोई उम्मीद अभी नहीं दिख रही है।
IPL 2020 में ये मचाएंगे धमाल
मुंबई इंडियंस-रोहित शर्मा:
मुंबई इंडियंस को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 2020 के लिए भी टीम की कमान संभालेंगे। रोहित पर मुंबई ने फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है जबकि पोलार्ड को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी:
आप बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान के तौर पर एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को रखा है वहीं उन्होंने उप कप्तान के तौर पर सुरेश रैना को टीम का उप कप्तान बनाया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-विराट कोहली:
लगातार ख़राब प्रदर्शन के बाद भी आरसीबी ने एक बार फिर से कोहली पर भरोषा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंप दी है। साथ ही डिविलियर्स को एक बार फिर से उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स-दिनेश कार्तिक:
दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान के तौर पर एक बार फिर से दिनेश कार्तिक को नियुक्त किया गया है वहीं उप कप्तान के लिए उन्होंने सुनील नारायण को चुना है।
सनराइजर्स हैदराबाद-केन विलियमसन:
हैदराबाद के लिए पिछले सीजन में अधिकांश मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तानी की थी और शुरूआती मुकाबले जीते भी थे लेकिन बाद में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा शायद इसलिए इस सीजन विलियमसन टीम की कमान संभालेंगे जबकि भुवी उप कप्तान होंगे।
राजस्थान रॉयल्स-स्टीव स्मिथ:
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को नियुक्त किया है इसके अलावा उन्होंने उप कप्तान के लिए संजू सैमसन को चुना है।
दिल्ली कैपिटल्स-श्रेयस अय्यर:
दिल्ली के लिए दुविधा यह थी की रहाणे धवन और अश्विन में से किसी को कप्तानी सौंपी जाए या नहीं। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को ही टीम की कमान सौंपी है। अय्यर ने पिछले सीजन में टीम को टॉप-4 में पहुँचाया था इसलिए उन्हें टीम की कप्तानी के लिए एक बार फिर से चुना गया है जबकि शिखर धवन उप कप्तानी की भूमिका में होंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल
अश्विन को पंजाब टीम से निकालने के बाद यह बहुत बड़ा प्रश्न था की पंजाब की कमान कौन संभालेगा लेकिन अब पंजाब ने लोकेश राहुल पर भरोसा जताते हुए उन्हें अगले सीजन के लिए कप्तान चुना है जबकि करुण नायर को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।