Delhi: शुक्रवार को दिल्ली(Delhi) में जामा मस्जिद के पास भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के नेतृत्व में भीड़ एकत्रित हो गयी है। जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद पर प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हो कर संसोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे है। चंद्रशेखर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद से लेकरके जंतर- मंतर तक पैदल मार्च निकालेंगे आपको बता दें की दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है साथ ही इस मार्च में जामिआ मिलिया इस्लामिआ और जवारहलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के शामिल होने की भी सम्भावना है।
दिल्ली(Delhi) के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद
प्रशासन ने दिल्ली(Delhi) में बढ़ते हुए उपद्रव मद्देनज़र कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी साथ ही साथ गुरूवार को लाल किले के आसपास धारा 144 लागू कर दी गयी है। आपको बता दें की राजधानी में गुरूवार कई विपक्षी नेताओं, छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने संसोधित नागरिकता कानून के विरोध में धारा 144 को उल्लंघन करके प्रदर्शन किया। कई इलाकों में यातायात प्रतिबन्ध की वजह से शहर में कई जगह पर गाड़ियों के आवागमन पर काफी बुरा असर पड़ा। शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है।
कई नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
गुरूवार को निषेधाज्ञा आदेशों उल्लंघन करके नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिए। पुलिस ने लाल किले और मंडी हाउस प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं अजय माकन और उमर खालिद, आदि के अलावा 1200 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने एतिहातन जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। इसके अलावा पुलिस और रिज़र्व पुलिस बल के जवान कई इलाकों में शांति बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रहे है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की है।