Lucknow :नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में हो रहे प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग़ में एक महीने से चल रहा महिलाओं का प्रदर्शन अब देश भर में आग की तरह फैल रहा है। देश के कई हिस्सों शाहीन बाग़ के तर्ज़ पर महिलाओं के प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) के हुसैनाबाद स्थित क्लॉक टावर पर नज़र आया। जहाँ हज़ारों महिलाएं पिछले चार दिनों से दिन और रात विरोध कर रहीं हैं। कड़कड़ाती ठण्ड में भी यह महिलाएं टस से मस होने को तैयार नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से इस प्रदर्शन को रोकने के प्रयासों में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर मौजूद है, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस देर रात महिलाओ द्वारा की गयी रस्सी के बैरीकेडिंग में घुस गयी और प्रदर्शनकारियों का ज़रूरी सामान जैसे कम्बल , खाना अदि ज़ब्त कर लिया न केवल यह बल्कि ठण्ड से बचने के लिए जलाये गए अलावों पर भी पानी डाल दिया लोगो का कहना है के हद् तो गयी जब लखनऊ(Lucknow) पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को परेशान करने के लिए क्लॉक टावर पर बने पब्लिक शौचालय पर भी ताला डाल दिया साथ ही आस-पास की दुकानें बंद करा दीं।
शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में लखनऊ(Lucknow) शहर की महिलाओं के साथ बच्चे भी बड़ी तादाद में दिखाई दिए ,हाथों में बैनर लिए यह नन्हे मुन्ने आज़ादी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगते नज़र आये। क्लॉक टावर पर डटे हर प्रदर्शनकारी का बस यही कहना है के सरकार इस भेदभाव करने वाले नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले और जब तक सरकार ऐसा नहीं करती यह लोग भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं