दिल्ली : दुनियाँ में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने लोगों की मदद करने के लिए आगे आए, लेकिन अनाथ बच्चों को माँ- बाप दोनों का प्यार देने वाले Pastor Lee, को दुनियाँ भगवान के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह 1600 अनाथ बच्चों के मसीहा हैं। Pastor Lee,का एक विडिओ सोशल मीडिया पर इन दिनो खूब देखा जा रहा है, जिसे देख हर किसी की आँखे नाम हो जाती हैं।
अस्पताल में देखे थे अनाथ बच्चे।
यह वीडियो दक्षिण कोरिया का है,इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक घर की दीवार में बॉक्स बना हुआ है। यह बॉक्स अनाथ बच्चों के लिए बनाई गई है। महिलाएं समाज के डर से अनचाहे नवजात बच्चे को बॉक्स में छोड़ जाती हैं। Pastor Lee इस शुभ काम को अंजाम दे रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि एक बार जब वे अपनी संतान के इलाज हेतु हॉस्पिटल गया था। उस समय उन्हें हॉस्पिटल में कई अनाथ बच्चे दिखे तब मुझे यह अहसास हुआ कि अनाथ बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। इसके लिए घर की दीवार पर बॉक्स बनवाकर एक साइन बोर्ड लगा दिया गया है।
बॉक्स में बच्चे को रखते ही बजने लगता है अलार्म।
Pastor Lee कहते हैं कि अति आधुनिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जब कोई महिला बाक्स में बच्चे को रखती है, तो अलार्म बजने लगता है। उस समय अटेंडर आकर बच्चे को ले जाता है। खुद Pastor Lee भी इस कार्य में जुटे रहते हैं और अलार्म बजने के बाद बच्चे को ले जाते हैं। इस क्रम में अब तक 1600 बच्चों को गोद लिया जा चुका है।दुनिया Pastor Lee की जमकर तारीफ की जा रही है,इस वीडियो को Nas Daily मूल के अर्नाल्ड ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है,वहीं, सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है और कुछ लोगों ने इसे पुराना वीडियो बताया है।