Political: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाया हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) ने दिल्ली चुनाव के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। ममता(Mamta Banerjee ) ने कहा कि भाजपा दंगाबाज और बंदूकबाज पार्टी है। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) ने 5 फरवरी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।
ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) ने कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार रही है। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। इसलिए नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लेकर आए हैं। जिन्होंने गांधी को मारा वे आज उत्सव मना रहे हैं। वे सोचते हैं कि वे लोगों को इस देश से बाहर निकाल देंगे। लेकिन, उनकी बजाए देश के लोग ही उनको इस देश से निकाल बाहर करेंगे। चुनाव से पहले वे पाकिस्तान की बात करते हैं। मेरा देश हिंदुस्तान है। हम पाकिस्तान के बारे में क्यों चिंता करें?
ममता बनर्जी(Mamta Banerjee ) ने कहा कि दिल्ली के शाहीनबाग में महिलाएं शांतिपूर्ण तरीके से बैठी हैं। उनके ऊपर फायरिंग की जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं, अगर भाजपा की बात नहीं मानी जाएगी तो उन पर फायरिंग की जाएगी। यह कैसे संभव हो सकता है? तृणमूल कांग्रेस कम्युनल पार्टी नहीं है। वे बाहरी पार्टियां हैं जो हर मुद्दे को सांप्रदायिक बनाना चाहती हैं। जब तक हम सत्ता में हैं, किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हमें धर्म के बारे में प्रमाणपत्र आप से नहीं चाहिए। आप अपने अभिभावकों के प्रमाणपत्र इकट्ठे करें।