Bhojpuri : भोजपुरी सिनेमा में अपने अनोखे अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में खेसारी का अंदाज सभी को खूब भा रहा है।इस गाने से खेसारी अपने डांस से लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) का ये नया भोजपुरी गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ का वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है।
गाने को खुद खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) और अंतरा सिंह ने गाया है। आपको बता दें कि इस गाने का पहले ऑडियो रिलीज किया गया था, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। इसके ऑडियो के हिट होने के बाद इसका वीडियो के बीच धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिग है। ‘लहंगा लखनऊआ’ को अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।गाने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के डांस ऐसा हैं, जिसे देख आप खुद उनके डांस को कॉपी करना चाहेंगे। खेसारी के इस गाने का बोल अखिलेश कश्यप ने लिखा हैं। वहीं श्याम सुंदर ने इस गाने में संगीत दिया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इन दिनों खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) काफी चर्चा में हैं। एक के बाद एक उनके कई सॉन्ग ने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल ज्यादातर काजल राघवानी के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार खेसारी लाल ने अंतरा सिंह के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल के वायरल गाने में उनकी केमिस्ट्री अंतरा सिंह के साथ शानदार लग रही है। भोजपुरी गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ यूट्यूब पर जमकर व्यूज बटोर रहा है। जिस तरह से खेसारी लाल(Khesari Lal Yadav) और चांदनी सिंह का ये गाना वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के चाहने वालों की संख्या किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल सुपरस्टार की लिस्ट में आते ही हैं तो वहीं अंतरा सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं।