उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल से’ हुनर हाट’ का आयोजन किया जा रहा है | जो की 22 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक तक चलेगा | जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे | जिसका मुख्य उदेश्य घरेलू उत्पादकों ,कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देना होगा |
ये कार्यकर्म राजधानी में वोकल फॉर लोकल की थीम पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से, कारीगरों को नौकरी देने के मुद्दे पर हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है |
31 देशो एवं केंद्र शासित प्रदेश के शिल्पकार एवं कारीगर लेंगे हिस्सा |
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घरेलू उत्पादों, हमारे कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 22 जनवरी से 24वें हुनर हाट का आयोजन होगा। इसमें 31 देशों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक कारीगर और शिल्पकार हिस्सा लेंगे।इसमें बांस, लकड़ी, ब्रास और बेंत के बने उत्पाद, लोहे के खिलौले, हर्बल उत्पाद और अजरख, बटिक, बाघ और बंधेज जैसे घरेलु शिल्प मिलेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा व खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष वीके सक्सेना उपस्थित रहेंगे।
इनकी होगी खास विशेषताएं |
हुनर हाट का मुख्य आकर्षण जाने माने कलाकार भी होंगे। इनमें कैलाश खेर, विनोद राठौड़, शिबानी कश्यम, भूपेंद्र भुप्पी व अन्य गायक हिस्सा लेेंगे और दर्शकों को लुभाएंग्रे।