Politics: अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृहमंत्री का पद संभालने वाले लाल कृष्ण आडवाणी(Lal Krishna Advani) इन दिनों भाजपा से ही नहीं बल्कि राजनीति से भी गुमनाम हो चुके हैं। कभी देश के कद्दावर नेता और भाजपा की पहचान माने जाने वाले आडवाणी(Lal Krishna Advani) अब राजनीति में भुलाया गया नाम हो चुके हैं। उनकी सीट गांधीनगर से भी इस बार अमित शाह को टिकट दे दिया गया। इसके साथ ही वो सांसद भी नहीं रह गए। या एक तरह से हम ये कह सकते है उन्हें उनके ही साथियों ने राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। तो आइये बात करते है की अब वो दपना दिन कैसे बिताते है।
92 साल की उम्र में नहीं है कोई ओहदा
92 साल के लाल कृष्ण आडवाणी(Lal Krishna Advani) के पास कोई सरकारी ओहदा नहीं है। इस वजह से वो सरकारी कामकाज से तो दूर हैं। फिर वो वो सुबह जल्दी उठ जाते हैं और इसके बाद अपने घर के लॉन में ही टहलते हैं। इसके बाद वो करीब दो घंटे तक हिन्दी और अंग्रेजी के अखबार पढ़ते हैं। बाहर वो कदम ही निकलते हैं। उम्र की वजह से वो बेहद हल्का और सात्विक नाश्ता करते हैं। इसके अलावा वो लंच और डिनर में भी बहुत हल्का भोजन ग्रहण करते है साथ ही साथ उसे संतुलित भी बनाये रखते है।
Lal Krishna Advani पसंद करते है अपने पोती के साथ समय व्यतीत करना
आडवाणी(Lal Krishna Advani) खुद भी अब राजनीति से दूरी बनाए रहते हैं। वो गैर राजनीतिज्ञ लोगों से मिलना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने जिसको समय दिया हो, उससे ही मुलाकात करते हैं। हालांकि अब आडवाणी अपने लिए ज्यादा वक्त निकालते हैं। वो अपनी पोती के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वहीं उन्होंने विदेश यात्राएं भी करनी शुरू कर दी हैं। पिछले तीन सालों में वो दुबई, डिजनीलैंड की सैर भी कर चुके हैं। आपको बता दें की 92 वर्ष में लाल कृष्ण आडवाणी(Lal Krishna Advani) बहुत ही चुस्त और फिट है।