झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने झारखंड का मुख्यमंत्री बनने से पहले ही केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बड़ी बात कही है। हेमंत सोरेन ने नागरिकता कानून पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि अगर एक भी झारखंडी संशोधित नागरिकता कानून से प्रभावित हुआ तो वो इसे झारखंड में लागू ही नहीं करेंगे। झामुमो नेता हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण वह इस कानून को ठीक से पढ़ नहीं सके हैं। इस कानून का अध्ययन करने के बाद ही वह इस पर अन्तिम फैसला लेंगे।गौरलतब है कि हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा। इस पद के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम प्रबल दावेदार हैं।
हेमंत सोरेन(Hemant Soren) जल्द ही लेंगे झारखंड के सीएम की शपथ
बीते झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर झारखंड की 81 सीटों में से 47 सीटों पर कब्ज़ा जमाया। बता दें की इस चुनाव में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के साथ कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन करके सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन आज कांग्रेस महासचिव सोनिया गाँधी से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देंगे इसके अलावा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण देंगे।