देश में प्रत्येक दिन प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने वालों की खबरें दुनिया के सामने आती हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला हरियाणा के हिसार से सुनने में आया है।जी हाँ एक ही गाँव के रहने वाले युवक- युवती के शव हरिद्वार के जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन समाज द्वारा उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किए जाने के डर से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि हरिद्वार के खड़खड़ी से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार की रात एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले थे मिले और शवों से बदबू आ रही थी, सोमवार को दोनों की पहचान की गई। इस ख़बर से इलाक़े में हड़कंप मच गया।
दोनों 20 साल से थे गायब।
सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की का नाम सरिता और लड़के का नाम दिनेश है,दोनों हिसार के सेक्टर 6 के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार लड़की के पति की मौत हो चुकी थी, लड़का शादीशुदा था। बताया जा रहा है दोनों करीब 20 दिन से घर से गायब थे, पुलिस की ओर से दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।