Delhi: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों की अंतराष्ट्रीय पहचान बन चुके शाहीन बाग में पुलिस शुक्रवार (जुमा) को दोपहर बाद पहुंची दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वहां लंगर का टेंट उखाड़ दिया। ये लंगर सिख समुदाय चला रहा था।इसके साथ ही पुलिस मंच से सात-आठ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इससे नाराज प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे हैं। गिरफ्तारी से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों मान रहे हैं कि रात में उनकी बिजली भी काटी जा सकती है, जिसके बाद यहां जनरेटर का इंतजाम किया जा रहा है।
शाहीन बाग के ही रहने सोशल एक्टिविस्ट शहजाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस(Delhi Police) गुरुवार रात से ही धरना खत्म करने का दबाव बना रही थी। जिस टेंट हाउस मालिक के टेंट यहां लगे हैं उससे कहा कि अपने टेंट उखाड़ लो वर्ना तुम पर केस कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं शुक्रवार को जब लोग जुमे की नमाज के लिए गए हुए थे तभी दिल्ली पुलिस ने पीछे से आकर लंगर के टेंट को उखाड़ दिया।नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों की अंतराष्ट्रीय पहचान बन चुके शाहीन बाग में पुलिस शुक्रवार (जुमा) को दोपहर बाद पहुंची दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वहां लंगर का टेंट उखाड़ दिया। ये लंगर सिख समुदाय चला रहा था।
इसके साथ ही पुलिस मंच से सात-आठ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इससे नाराज प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे हैं। गिरफ्तारी से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों मान रहे हैं कि रात में उनकी बिजली भी काटी जा सकती है, जिसके बाद यहां जनरेटर का इंतजाम किया जा रहा है।शाहीन बाग के ही रहने सोशल एक्टिविस्ट शहजाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस(Delhi Police) गुरुवार रात से ही धरना खत्म करने का दबाव बना रही थी। जिस टेंट हाउस मालिक के टेंट यहां लगे हैं उससे कहा कि अपने टेंट उखाड़ लो वर्ना तुम पर केस कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं शुक्रवार को जब लोग जुमे की नमाज के लिए गए हुए थे तभी दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने पीछे से आकर लंगर के टेंट को उखाड़ दिया।