Lucknow :90 फीसदी झुलसी उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। रात 11.40 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बोलीं कि आरोपियों को एक महीने में फांसी दी जाए।
जमानत पर छूटे आरोपियों ने ज़िंदा जलाया
जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित को गुरुवार तड़के जला दिया था। जलते शरीर के साथ ही एक किमी तक भागकर उसने लोगों की मदद से पुलिस को आपबीती बताई थी। गुरुवार देर शाम उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित पूछ रही थी कि वह बच तो पाएगी?
सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने जल्द कार्यवाई का आश्वासन
डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि वह जीना चाहती थी। उसने अपने भाई से कहा था कि उसके गुनहगार बचने नहीं चाहिए। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनमें से दो वही हैं, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अब इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।