लखनऊ(Lucknow) के वीरगंज कोर्ट परिसर के बहार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कुछ बदमाशों ने लखनऊ(Lucknow) बार अस्सोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बमों से हमला कर दिया। हमलावर बाइक सवार थे जिन्होंने लोधी पर यह हमला किया। हमले में लोधी के सर पर गंभीर चोटें आयी हैं। इस गोलाबारी में पास खड़े और भी वकीलों के घायल होने की आशंका है। हमलेके तुरंत बाद ही से पुलिस रहत और बचाव कार्य में जुटी है।संजीव लोधी के जूनियर श्याम सुंदर लोधी ने बताया कि किसी बात को लेकर संजीव लोधी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद गुरुवार को 8 से 10 लोगों ने उनके ऊपर बम से हमला किया। उनका दावा है कि उनके ऊपर लगभग 10 बम फेंके गए थे, जिसमें से तीन बम फटे।
यह वारदात लखनऊ(Lucknow) जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन पर गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। घटना के बाद मौके पर गयी पुलिस ने तीन ज़िंदा बम बरामद किये। इस हमले से पुरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। हमले के बाद से ही वकीलों में आक्रोश है। वकील संजीव लोधी ने परिसर में वकीलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
हमले के बाद बदमाश मौके से घटनास्थल से उड़नछू हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कुछ दिनों पहले लखनऊ(Lucknow) के हज़रात गंज में हिन्दू महासभा अध्यक्ष को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करदी गयी थी। अपराधियों के बुलंद हौसले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं