आज बाल दिवस के मौके पर बात करते हैं उन स्टार किड्स की बात जो हैं तो अभी छोटे लेकिन इनका जलवा सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा हैं। आजकल स्टार किड्स अपने माँ-बाप से ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं सोशल मीडिया पर इनके माँ- बाप से इतर इनकी भी काफी लम्बी चौड़ी फैन फॉलोविंग हैं। ये स्टार किड्स अक्सर अपनी किसी वीडियो, फोटो या मीम्स की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तो हम मिलते हैं कुछ ऐसे ही स्टार किड्स से।
तैमूर अली खान : सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब का जलवा काफी ज्यादा है सोशल मीडिया पर। तैमूर अली खान ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं इसलिए ये हमारी लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। आये दिन तैमूर की कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं। ये शायद पहले ऐसे स्टारकिड हैं जिनके ऊपर पिछले साल सबसे ज्यादा मीमस बनें। अगर हम सोशल मीडिया पर तैमूर के फैंस की बात करें तो लाखों की तादाद में लोग इनकी मासूमियत के दीवाने हैं।
https://www.instagram.com/taimuralikhanpataudiakanawab/?hl=en
ज़ीवा सिंह धोनी : ज़ीवा सिंह धोनी की वीडियो और फोटोज अक्सर साक्षी धोनी अपने अकाउंट पर शेयर किया करती हैं। ज़ीवा सिंह धोनी का खुद का इंस्टाग्राम पेज है जिसमें उनके लाखों की तादाद में फॉलोवर्स हैं। ज़ीवा सिंह भी धोनी भी काफी मशहूर स्टार किड हैं जिनकी वीडियोज और फोटोज काफी चर्चा में रहती हैं।
https://www.instagram.com/ziva_singh_dhoni/?hl=en
अब्राम खान : किंग खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अब्राम भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं। आपको बता दें की अब्राम खान शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे हैं। अक्सर अब्राम को शाहरुख़ के साथ देखा जाता हैं। अब्राम बहुत हद तक शाहरुख़ की तरह ही दीखते हैं और लोगों में उनकी भी दीवानगी काम नहीं हैं।
https://www.instagram.com/iamabramkhan/?utm_source=ig_embed
रूही एंड यश जौहर: यश और रूही जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के बच्चे हैं। इन दोनों का जन्म सेरोगेसी के थ्रू हुआ था। करण
अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार साथ ही साथ अक्सर वो उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते हुए दिख जाते यहाँ तक की करण इन दोनों की फोटोज अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से इन दोनों की काफी लम्बी फैन फॉलोइंग हैं।
https://www.instagram.com/roohiandyash/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading