कृषि कानून बिलो को लेके दिल्ली के बॉर्डर पर किसान लगातार प्रदर्शन रहे है | रोज 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठ रहे है| सरकार की तरफ से आये पत्र का जवाब देने के लिए आज सिंधु बॉर्डर पर अहम् बैठक होगी | और साथ ही साथ आज भी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे | किसानो द्वारा अंदोलन आज से और तेज किया जायेगा | जिसके तहत हरियाणा के सभी टोल फ्री किये जायेंगे | तो टोल फ्री करवाने की बात को लेके टोल के कर्मचारी काफी घबराये हुए है | 30 दिन से चल रहे किसानो के अंदोलन में पहले से ही टोल फ्री करा दिया गया था | आगे फिर से किसानो द्वारा टोल फ्री करवाने की बात को लेके टोल के मैनेजर र काफी मुश्किल में है | साथ किसानो द्वारा टोल पर लंगर करने की भी बात की गयी जिससे टोल मालिक और कर्मचारी डर के साये में काम करने को मजबूर है
टोल फ्री करने की वजह से करोड़ो का नुकसान |
टोल का एक दिन का किराया 45 लाख रूपये होता है | जो की उनको एनएचआई को देना होता है | महीने भर टोल फ्री होने की वजह से मालिकों को करोड़ो नुकसान उठाना पड़ा |मैनेजर का बोलना है तीन दिन के लिए टोल फ्री करने की जानकारी स्थानीय प्रशाशन एवं NHI को दे दी गयी है |
गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ाई गयी सुरक्षा |
किसानो का अंदोलन तेज होने की बात पर बात पर सरकार ने भी कमर कस ली है | तमाम प्रदर्शनस्थल पर पुलिस सुरक्षा बल तैनात कर दिए है | तो वही प्रदर्शन पर बैठे एक किसान का बोलना है की एक महीने हो गए है हमे हुए | सरकार ने अब तक हमारी बात नहीं सुनी है | जब तक सरकार हमारी बात नहीं सुन लेती हम यहाँ से कही नहीं जायेंगे |