केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कानून बिल के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर, पिछले कई दिनों से किसानो का प्रदर्शन जारी है | तो वही देश में और जगहों पर भी नए कृषि बिल पर किसानो द्वारा अंदोलन किया जा रहा है | वही दिल्ली के बॉर्डर पर किसानो का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा| सरकार और किसानो के बिच कई दफा बातचीत भी की गयी | लेकिन उसका कोई सफल परिणाम सामने नहीं आया | तो वही कई दफा किसानो ने सरकार के साथ होने वाली बातचीत में भी शामिल होने से इंकार किया | अब किसानो द्वारा अपना प्रदर्शन और तेज करने की बात चल रही है | आज यानि सोमवार से हर रोज 11 किसान 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे | तो वही दूसरे दिन उनके भूख हड़ताल के बाद अलग 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे | और ये चेन ऐसी ही चलती रहेगी | तो वही किसान सयुक्त मोर्चा से राम पाल जी ने बताया की, किसान के बिल के खिलाफ वे काफी लम्बे समय से संघर्ष कर रहे है पंजाब से शुरू हुआ ये आंदोलन अभी दिल्ली में जारी है | और तब तक चलेगा जब तक सरकार हमारी बात मान नहीं जाती | वही किसान आंदोलन तेज करने के साथ साथ टोल प्लाजा फ्री करने तथा थाली बजाने की प्रक्रिया भी की जाएगी |
क्या हैं अमित मालवीय का कहना ?
भाजपा आईटी सेल के मैनेजर अमित मालवीय ने बताया की, एक सर्वे के अनुसार देश की बहुसंख्यक जनता कृषि कानून बिल के समर्थन में है| और उनका कहना है की किसानो को अपना आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए |
केरल कैबिनेट ने बुलाया विशेष सत्र |
केरल में नए कृषि कानून बिल को रद्द करने को लेके सदन में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया |ये फैसला किसानो के समर्थन में किया जा रहा है |