लखनऊ में कृष्णा नगर में, थाना इलाके के विराट नगर में एक मकान में, अचानक से आग लगने से दो मासूम सहित पांच लोग आग के चपेट में फंस गए | जिसके बाद मकान से धुँआ निकलते देख अगल बगल के लोगो ने, पुलिस एवं फायर कंट्रोल रूम को इस हादसे से अवगत कराया जब पुलिस मौके पर पहुंची| तो दमकल कर्मी और पुलिस वालो ने मिलकर फसे लोगो को निकाला |
मासूमो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया |
जिसके बाद मासूमो को सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया | दमकल कर्मियों ने पुरे ढाई घण्टे बाद आग पर काबू पाया | जानकारी के मुताबिक विराटनगर में शांति अकेले ही रहती है | उन्होंने मकान का हिस्सा किराये पर दे दिया था | जिसमे सनी अपनी पत्नी और दो बेटो के साथ रहते है | शनिवार सुबह करीब आठ बजे शांति के घर से अचानक धुँआ उठने लगा | जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल को सुचना दे दिया है | पुलिस ने मौके पर पहुंची भीड़ को दूर किया |
तो वही अग्निशमक ने छत को काटकर फसे लोगो को बाहर निकाला |
अग्निशामक ने बचाव कार्य शुरू करते हुए दीवार एवं छत काटकर अंदर फसे लोगो को बाहर निकाला | जिसके बाद दोनों बच्चो की हालत काफी गंभीर हो गयी थी| और तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया | अग्निशमक के लोगो को आग बुझाने में काफी दिक्क्त आयी|
पुलिस के मुताबिक आग तापते समय ये हादसा हुआ | दरसल सुबह के वक्त ठण्ड होने के कारण सभी आग ताप रहे थे | जिसके बाद आग की किसी चिंगारी से हादसा हुआ और बेसमेंट रखा टेंट हॉउस का सामान जलने लगा | हालाँकि अभी तक आग लगने का पुख्ता सबूत नहीं मिला है |