लखनऊ। यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर जेलो में बन्द ऐसे कैदी जो 16 वर्ष की सजा काट चुके हो एवं उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित करीब 500 कैदियों को रिहा करने जा रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेज दिया है। जिसके तहत लखनऊ आदर्श जेल नारी बंदी निकेतन के अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़, नैनी सेंट्रल जेल, सहारनपुर जेल के साथ ही सभी जिला जेल से कैदियों को रिहा किया जाएगा।
बता दें कि 21 नवंबर को राज्यपाल नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंची थी, इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुजुर्ग महिला कैदियों की स्थिति देख भावुक हो गई थी।