महाराष्ट्र में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। 58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अभी तक वो महानिदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे। साथ ही उनके स्थान पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बहरहाल, परमबीर सिंह के अचानक हुए तबादले को एंटीलिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को नई तैनाती देकर डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार रात को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी।
नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर पद पर दे चुके है सेवाएं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत नागराले नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह मुंबई पुलिस बल में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन) वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) में विशेष महानिरीक्षक रह चुके हैं।जनवरी में ही मिला था अतिरिक्त प्रभारइससे पहले जनवरी में ही नागराले को महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। राज्य के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को डीजी, सीआईएसएफ के पद परर नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। नवंबर में ही जायसवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी मिली थी।