भाजपा सांसद की 6 वर्षीय पोती कीया दीपावली की रात पटाखों की वजह से झुलस गयी थी | जिसकी वजह से उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था | जहा मगलवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी | जिससे पूरे घर में जैसे दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो |
रीता बहुगुणा की बहु दीपावली के दिन अपनी बेटी कीया को लेके अपने मायके गयी थी | दीपावली के रात बहुत से बच्चे छत के ऊपर खेल रहे थे ,किसी के पटाखे जलाने की वजह से कीया घायल हो गयी | उसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा डाक्टरों ने किया के 60 %तक उसके जल जाने की खबर दी| तथा वही इलाज के दौरान उसकी मृत्य हो गयी| मयंक, रीता बहुगुणा जोशी के एकलौते लड़के हैं ,तथा कीया उनकी एकलौती लड़की थी| घर में हुए ऐसे दर्दनाक हादसे से पूरा परिवार के मातम में हैं |
वही कुछ दिन पहले ही उनकी बहु ऋचा और कीया को कोरोना भी हुआ था| जिसकी वजह से दोनों को लखनऊ के पीजीआई से दिल्ली में इलाज के लिए भेजा गया था| जहा उनके हसबैंड पहले से ही भर्ती कराये गए थे| जिसके बाद अचानक से यह हादसा हो गया |