नए साल के जश्न पर जहा एक तरफ पूरा देश हर्षोउल्लास में डूबा हुआ था चारो तरफ आतिशबाजियां हो रही थी |लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशिया मना रहे थे | तो वही दूसरी ओर नए साल के जश्न पर एक एक परिवार शोक में उस वक्त डूब गया| जब नए साल की रात्रि पर आतंवादियो के द्वारा एक सोने के कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी | मृतक वयक्ति का नाम सतपाल है| शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कराया गया | पोस्टमार्टम के बाद जैसे शव को घर पर लाया गया | परिवार के लोगो में जैसे खलबली से मच गयी| परिवार के साथ आस पास के लोग भी रोते नजर आ रहे थे |सारे लोगो के जुबान पर बस एक ही बात थी की ,आखिर आतंकवादियों ने सतपाल को क्यों मारा |उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था | आस पास के लोग उनको हिम्मत दे रहे है | पड़ोस में रहने वाले मकबूल अहमद ने कहा कि सतपाल कई वर्षों से यहां रह रहे थे | और हर एक से अच्छे से पेश आते थे|
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने घटना की निंदा की |
इस दौरान पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, यह कश्मीरियत पर एक चोट है। जिन्होंने ये काम किया वो हैवान है| वही उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा, सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है | और हमलावरों की पहचान की जाएगी |