साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड करियर में मेहनत के बलबूते वो मुकाम हासिल किया है जो लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। दीपिका को उनके अधिकतर फैंस उतना ही जानते हैं जितना वो पर्दे पर दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी सादगी के बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।क्या आप जानते हैं कि इतना सब होने के बावजूद दीपिका असल जिंदगी में बेहद सिंपल और घरेलू हैं।
जबरदस्ती धुलती थी दोस्तों के कपड़े।
हितेशा कहती हैं कि बैचलर ट्रिप के दौरान दीपिका पर सभी के कपड़े धोने का जुनून सवार होता था क्योंकि उन्हें हमेशा कपड़े धोने को नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि वो हम सभी को अपने कपड़े देने के लिए फोर्स करती थीं, ताकि वो उसे वॉशिंग मशीन में जाकर डाल सकें। हर रोज दिन में दो बार वो कपड़े धोती थीं और ये करना उन्हें बड़ा अच्छा लगता था।
हितेशा ही नहीं बल्कि पति रणवीर सिंह भी इस मामले में दीपिका की प्रशंता करते नजर आते हैं। एक बार रणवीर ने बताया था कि वो खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि दीपिका स्वभाव से घरेलू हैं। वो अपने घर और ऑफिस दोनों का काम खुद करती हैं।