जनता पर महगाई की मार काम होती नहीं दिख रही है। एक के बाद एक झटका लगता ही जा रहा रहा जिससे आम जनता की परेशानियाँ बढ़ी जा रही है | रोज पेट्रोल-डीजल के बढे दामों के बीच सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में दस दिन बाद ही फिर से परिवर्तन किया है। इसके चलते घरेलू सिलेंडर की बिक्री की कीमत में 25 रुपया की बढ़ोत्तरी कर जोर का झटका दिया है।
लखनऊ में बिक्री दर लागू कर दी गयी।
फ़िलहाल 19 किग्रा भार के व्यवसायिक सिलेंडर की बिक्री दर में 4.50 की कमी भी की है। फरवरी माह में तीसरी बार हुए रेट रिवीजन के बाद राजधानी लखनऊ में गुरुवार से बदली बिक्री दर लागू कर दी गई।
अब बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2किलो) 807 की जगह 832 में और पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर (घरेलू) 297.50 की जगह 306.50 में मिलेगा।
जबकि 19 किलो वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर कमी के बाद अब 1607.50 की जगह 1603 रुपये में मिलेगा।