कांग्रेस का महाजोत नहीं, कांग्रेस का महाझूठ है। ऐसा महाझूठ- जिसका न विचार है, न संस्कार है। ऐसा महाझूठ- जिसके पास न नेता है, न नीति है। ऐसा महाझूठ- जो सिर्फ और सिर्फ घुसपैठ की, लूट की गारंटी देता है।दरअसल ये बोला गया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा असम के बिहपुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा की जिस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ ने गरीबो की मदद की है. ये संस्कार श्रीमंत शंकरदेव की संत परंपरा से ही मिलते हैं।
क्या असम अपनी संस्कृति को नष्ट होने देगा।
जो दल घुसपैठ पर ही फला-फूला हो, आज उसके वोटबैंक पर कांग्रेस असम की सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो दल असम के मूल निवासियों के साथ भेदभाव का प्रतीक रहा हो, कांग्रेस आज उसके हाथ में असम को सौंपने की बात कर रही है। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी साथ ले सकती है, किसी को भी धोखा दे सकती है।
आगे प्रधानमंत्री मोदी ने सम्बोधन में बोला की आपको जगाने आया हूं। कांग्रेस का हाथ आज एक ऐसे लोगों के साथ हैं, जिसका आधार है, असम की पहचान को तबाह करना। क्या आप ये होने देंगे? अपनी संस्कृति-परंपरा को नष्ट होने देंगे