यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जब कपड़ो की खरीदारी करने हजरतगंज के खादी आश्रम पहुंचे, तो सारे लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी | मुलायम सिंह यादव जी ने तकरीबन 1 घंटे वहा खरीदारी की उसके साथ ही उन्होंने वहा के कर्मचारियों के काम की तारीफ भी की | खरीदारी के दौरान उनको कपड़ो का सही दाम भी बताया गया | उस दौरान एमएलसी आशू मलिक भी उपास्थित थे | समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, लगभग कई महीनो से अपने स्वास्थ्य संबंधित मामलों की वजह से, राजनैतिक मंच पर ज्यादा नहीं दीखते | कई बार उनको अस्पताल में भी चेकअप के लिए जाना होता है | तो वही उन्हें खादी आश्रम में खरीदारी करते भी पाया गया |
- December 5, 2020
0
44
Less than a minute
You can share this post!
editor