अपनी अभिनव कला और अपनी बेमिशाल अदा के कारण बॉलीवुड में मशहूर तो है ही साथ ही भारत की जनता के दिलो पर भी राज करती है। जहा एक तरफ उनकी अभिनय कला है तो वही दूसरी तरफ अपनी खूबसूरती के लिए वो अत्यधिक मशहूर है। समय समय समय पर सुर्खियों में रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन इस बार उनके सुर्खियों की वजह कोई और बना है। दअरसल सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली एक लड़की की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। जिसको देखकर काफी लोग हैरान हो गए हैं। दरअसल तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन समझ रहे हैं।
आखिर कौन है लड़की।
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वालीं लड़की का नाम आमना इमरान है।आमना इमरान से एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। जो कि पाकिस्तान में रहती हैं। आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी सूरत हूबहू ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है।
आमना इमरान अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें वो पूरी तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। सिर्फ यही नहीं आमना खुद को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी के नाम पर प्रमोट भी करती हैं।
खुद को प्रमोट करती है ऐश्वर्या राय के नाम पर।
आमना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऊपर ही लिखा हुआ है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी। उनकी आखें और होंठ ऐश्वर्या से इस हद तक मिलते हैं कि उनकी तस्वीरों को देखकर लोग धोखा खा जाते हैं। आलम ये है कि लोग आमना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बताते हैं। तो कुछ लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है।
ऐश्वर्या राय की हमशक्त होने की वजह से पाकिस्तान में आमना इमरान काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आमना इमरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जनता द्वारा खूब प्यार दिया जाता है।