पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जिसके बाद गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री चुने गए. बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था। जिस पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया।
विभागों का बटवारा भी आज ही किया जायेगा।
आज शाम को 4:00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज ही होगा। विभागों का बंटवारा भी आज भी किया जाएगा। राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। यह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।जनपद पौड़ी से तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के पांचवें सीएम बने हैं।